चांदी के नए रिकॉर्ड से खुली इस कंपनी के निवेशकों की किस्मत, कीमतों में हुआ बंपर इजाफा

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय से चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. इसी वजह से हिंदुस्तान जिंक शेयर की कीमतों में भी इन दिनों काफी इजाफा देखने को मिल रही है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Chandi Silver

निवेशकों के लिए जरूरी खबर

जानकारी देते हुए बताया गया कि इस कंपनी की कुल कमाई का 40 से 45 परसेंट तक हिस्सा चांदी से ही आता है. 5 सत्रों में शेयर की कीमतों में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज के कारोबार में अकेले इसने 3% से ज्यादा की अधिक छलांग लगाई है. निवेशक धातुओं की कीमतों और वैश्विक संकेतों आशावाद बना हुआ है. इन वैश्विक कारणों के अलावा भी दुनिया भर में चांदी की आपूर्ति में कमी की वजह से चांदी से जुड़ी हुई कंपनियों के शेयर्स की कीमते मजबूत हुई है.

कंपनियों की हुई बल्ले- बल्ले

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चांदी की कीमत सोमवार 1 दिसंबर को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1.4% से बढ़कर 57. 19 डॉलर प्रति ओस पर पहुंच गई है जो पिछले शुक्रवार के रिकॉर्ड से भी ऊपर है. घरेलू बाजार में चांदी के मार्च फीचर्स में भी तेजी आई है और यह एक लाख 78620 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी की कीमतों में यह तेजी कई वैश्विक और घरेलू बदलावों की वजह से आई है. इसमें डॉलर का नरम होना भी शामिल है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.