बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. बोनस शेयर जारी करने का भी हाल ही में ऐलान किया गया है. हम कैप्स्टन सर्विसेज लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रही है. 23 जनवरी 2026 को कंपनी की तरफ से एक अहम कॉर्पोरेट ऐलान किया गया है, इस दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की भविष्य की ग्रोथ और शेयरधारकों के लिए इसे काफी अहम माना जा रहा है.
बोनस शेयर का ऐलान
कुछ समय पहले ही हैदराबाद में बोर्ड मीटिंग भी हुई है. इस दौरान कंपनी की तरफ से कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं. इसमें पहला फैसला नई सब्सिडियरी कंपनी बनाना और बोनस शेयर जारी करना शामिल है. यह फैसला जरूरी रेगुलेटरी और कानूनी मंजूरी के अधीन होंगे. शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 6% से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली थी. इसके बाद, कीमतें 413 रुपए के आसपास पहुंच गई.
क्या काम करती है कंपनी?
कंपनी की तरफ से 1:2 मे बोनस शेयर जारी करने को भी मंजूरी दी गई है. जानकारी देते हुए बताया गया कि शेयरधारकों को हर दो मौजूद शेयर पर एक नया बोनस शेयर मिलने वाला है. बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित की जाएगी, अभी तक इसके बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है.
यह कंपनी कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवाती है जिसमें क्लीनिंग, ब्यूटी और स्पा, इलेक्ट्रिकल प्लंबिंग कारपेंट्री, एसी रिपेयरिंग, पेंटिंग और अन्य घरेलू सेवाएं भी शामिल है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है .
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
