पिछले 10 सालों में इस शेयर के निवेशकों को मिला 22 हजार प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न, फिर भी बोर्ड के सदस्य ने दिया इस्तीफा

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको दुनिया की धाकड़ कंपनियों में से एक Nvidia कारपोरेशन के बारे में जानकारी देने वाले है. शेयर बाजार को कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि उनके एक डायरेक्टर ने बोर्ड से हटने का फैसला लिया है. पिछले 1 दशक से Persis Drell की कंपनी में होल्डिंग ने 22 हजार % तक का रिटर्न दिया है.

share

शेयर बाजार में मिला बंपर रिटर्न

अभी तक इस्तीफा के पीछे क्या बड़ी वजह रही इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी में किसी भी पॉलिसी, ऑपरेशन और प्रैक्टिस को लेकर किसी प्रकार की कोई भी असहमति नहीं थी. अभी तक इससे जुड़ा हुआ कंपनी के प्रवक्ता की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

सेल कर चुके 40 हजार से ज्यादा शेयर्स

Persis Drell साल 2015 में इस कंपनी से जुड़े थे. इनके पास कंपनी के कुल 1 लाख 43 हजार शेयर है. पिछले साल इनकी सैलरी 3 लाख 44 हजार के आसपास थी. बीते साल ड्रिल ने कंपनी के 40 हजार के आस पास शेयर सेल भी किए थे. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2015 से लेकर अब तक शेयर्स की कीमतों में 22 हजार परसेंट से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है. 69 इयर्स के Persis Drell कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के प्रोफेसर है. वह इस यूनिवर्सिटी में साल 2002 से हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.