बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी स्मॉल कैप कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसके शेयर्स ओपन होते ही रॉकेट बन गए अर्थात कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. हम स्मॉल कैप कंपनी पावना इंडस्ट्री के बारे में बातचीत कर रहे हैं.
शेयर बाजार में शानदार एंट्री
आज गुरुवार को मार्केट ओपन होते ही इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. 19 परसेंट तक कीमते बढ़कर 28.40 रुपए प्रति शेयर तक पहुंच गई. वहीं पिछले एक महीने की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में इस कंपनी के वित्तीय नतीजे भी काफी शानदार रहे हैं अर्थात कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 297 परसेंट से ज्यादा बढ़ चुका है.
नेट प्रॉफिट में जबरदस्त बढ़ोतरी
कंपनी की तरफ से कुछ समय पहले ही दिसंबर तिमाही के नतीजे भी पेश किए गए थे, इसमें कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. टेक्स्ट भुगतान के बाद कंपनी के प्रॉफिट में 297 परसेंट तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 3 करोड रुपए का प्रॉफिट हुआ है जो अपने आप में काफी खास है. 1 साल पहले की समान अवधि से अगर तुलना की जाए तो इसमें 76 लाख रुपए का प्रॉफिट हुआ था जिससे कंपनी के इन्वेस्टर भी अब काफी खुश दिखाई दे रही है. अगर आपने भी थोड़े समय पहले इस कंपनी में निवेश किया होता, तो आपको भी शानदार रिटर्न का लाभ मिला होता.
कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है. सालाना आधार पर 36 परसेंट बढ़कर 108 करोड रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 79 करोड़ के आसपास था. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए. पावना इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले 6 महीना में 27 परसेंट से ज्यादा लुढ़क चुके हैं. इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर्स 19 अगस्त 2025 को 42.44 पर थे. 19 फरवरी यानी कि आज कंपनी के शेयर्स की कीमत 28.40 रुपए पर आप पहुंची है.
क्या काम करती है कंपनी?
इस साल अब तक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 22% से ज्यादा की तेजी हुई है, परंतु 1 साल पहले कंपनी के शेयर्स की कीमतों में काफी कमी देखने को मिली थी. अगर आपको नहीं पता कि यह कंपनी क्या काम करती है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस कंपनी की शुरुआत साल 1971 में हुई थी. कंपनी आटोमोटिव कॉम्पोनेंट्स बनती है. स्मॉल कैप कंपनी पावना इंडस्ट्रीज दिग्गज ओरिएंटल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए हाई क्वालिटी आटोमोटिव पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
