फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचडीएफसी बैंक की तरफ से अप्रैल- जून 2025 तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही, पहली बार बोनस शेयर देने का ऐलान भी किया गया है. आज हम आपको इन सभी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
यह बैंक देगा बोनस शेयर
इतना ही नहीं वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए स्पेशल अंतरिम डिविडेंड पर भी बोर्ड की तरफ से अब अंतिम फैसला ले लिया गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोनस शेयर बैंक के शेयरहोल्डरों को 1:1 के अनुपात में दिए जाएंगे. इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर को उनके पास मौजूद एचडीएफसी बैंक के हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलने वाले है. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है, इस तारीख तक जिन शेयर धारकों के नाम शेयरों की लाभार्थी लिस्ट में शामिल होंगे उन्हें इसका लाभ मिलने वाला है.
2025- 26 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल अंतरिम डिविडेंड को लेकर भी ऐलान किया गया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई निर्धारित की गई है. वहीं, डिविडेंड का पेमेंट शेयर होल्डर को 11 अगस्त को किया जाएगा इस प्रकार की खबरें भी सामने आ रही है.
नेट प्रॉफिट में 12 फीसदी की वृद्धि
इससे पहले भी एचडीएफसी बैंक की तरफ से वित्त वर्ष 2024- 25 के लिए 22 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार आपको बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए. इन दिनों शेयर बाजार में एचडीएफसी बैंक के शेयर कोई खास परफॉर्मेंस नहीं कर रहे हैं, कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.
कंपनी की तरफ से तिमाही के जो नतीजे जारी किए गए हैं. उसमें शुद्ध प्रॉफिट 18155 करोड रुपए के आसपास हुआ है. वहीं, 1 साल पहले इसी अवधि में यह 16174 करोड़ के आसपास था यानी कि नेट प्रॉफिट में 12 परसेंट तक की वृद्धि दर्ज की गई है.
