बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस पावर के शेयर लगातार निकले सर्किट को छू रहे हैं. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. 6 अगस्त को रिलायंस पावर के शेयर लगातार चौथे कारोबारी दिन भी 5% के नीचे सर्किट पर आ गए हैं, इसी के साथ शेयर की कीमत 45 रुपये के आसपास आ गई है.
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर
पिछले 6 कारोबारी सत्र से रिलायंस पावर के शेयर की कीमतों में लगभग 27 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई है. 2008 में कंपनी के शेयर्स की वैल्यू 275 रुपये के आसपास थी. अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनियों की बढ़ती रेगुलेटरी जांच के कारण भी रिलायंस पावर में बिकवाली को बढ़ावा मिला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों की सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. ऐसे में आपको सोच- समझकर ही निवेश करना चाहिए.
दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है कंपनी का ऋण
24 जुलाई को मुंबई में 50 कंपनियों और उनके व्यवसायिक समूह के अधिकारियों सहित 25 लोगों के 35 परिसरों की तलाशी लेने के बाद अनिल अंबानी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया था.
जानकारी देते हुए बताया गया कि अनिल अंबानी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर सहित उनकी अन्य कंपनियों के लिए भी कथित तौर पर वित्तीय अनियमिताओं और 17000 करोड रुपये से अधिक के सामूहिक ऋण को डायवर्सन करने से संबंधित है. इन दिनों इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में काफी कमी देखने को मिल रही है.
