बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो पिछले कुछ दिनों से शानदार प्रदर्शन कर रही है. बीते 18 महीनो में शेयर बाजार में गदर मचाई हुई स्टॉक आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर्स की कीमतों में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इन्वेस्टर्स की लगी लॉटरी
कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आज 2% से ज्यादा का अपर सर्किट लगा है. कंपनी के शेयर्स की कीमत 9667 रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है, हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अभी तक का कंपनी का सबसे हाई प्राइस है. अप्रैल 2024 में कंपनी के शेयर्स की कीमत महज 15 रुपये के आसपास थी. तब से लेकर अब तक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 64346 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे इसमें निवेश करने वाले इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
मिला शानदार रिटर्न
बीते 289 दिनों की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है. कंपनी में सचिन तेंदुलकर ने भी पैसे इन्वेस्ट किए हुए हैं. अधिकतर इन्वेस्टर्स को ऐसी ही कंपनी की तलाश होती है. सितंबर 2025 तक की शेयर होल्डिंग के अनुसार कंपनी के प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 1.27% है, रिटेल निवेशकों के पास कंपनी का 95.0% हिस्सा मौजूद है. वहीं, कॉरपोरेट की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 3.65% है. जब भी आप किसी कंपनी में इन्वेस्ट करें तो एक बार उसके बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर ले.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
