Sampre Nutrition का धमाका, 3 महीने में 252 फीसदी रिटर्न; अब मिलेगा बोनस शेयर का तोहफा

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी किसी ऐसी कंपनी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, जिसमें आपको शानदार रिटर्न मिले तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको मल्टीबैगर स्टॉक Sampre Nutritions Ltd. के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस कंपनी की तरफ से निवेशकों को बोनस शेयर करने का ऐलान किया गया है और पिछले कुछ दिनों से कंपनी के शेयर्स की कीमतों में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 3

निवेशक हुए मालामाल

Sampre न्यूट्रीशन लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को कंपनी की तरफ से दो हिस्सों में डिवाइड किया जाएगा. इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयर्स की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर तक हो जाएगी. कंपनी के निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है, जिससे वह काफी खुश दिखाई दे रही है. बोनस शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू पर दिए जाएंगे.

पिछले 3 महीनो में मालामाल हुए इन्वेस्टर 

अभी तक बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट को लेकर किसी प्रकार की कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि अगले 2 से 3 महीनों में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा. बीते 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 54% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. पिछले 3 महीने में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 252 परसेंट तक का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

6 महीनो में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 315% तक का रिटर्न दिया है. 1 साल में इस कंपनी ने अपने निवेशको को 32% से ज्यादा का निवेश दिया है. कंपनी का 52 वीक का हाई प्राइस 105 रुपए, वहीं लो प्राइस 20 रुपये के आसपास रहा है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.