बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने से प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. गोल्ड, सिल्वर और अन्य मेटल की बिक्री का साफ असर मेटल कंपनियों पर देखने को मिल रहा है. चाहे हिंदुस्तान जिंक हो या वेदांता, हिंदुस्तान कॉपर अन्य मेटल कंपनियों के शेयर्स की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
अचानक घट रही शेयर्स की कीमतें
जानकारी देते हुए बताया गया कि हिंदुस्तान कॉपर के शेयर्स की कीमतों में 10.50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयर्स की कीमत 679.20 के इंट्राडे लेवल पर पहुंच गई है. नाल्को के शेयर्स की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी 9.4% तक की कमी दर्ज की गई है जिसके बाद शुक्रवार को यह स्टॉक 388 रुपए के इंट्राडे लेवल पर आ गया है.
जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले म शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
चांदी की कीमतों में भी आई बड़ी गिरावट
वेदांता लिमिटेड की सब्सिडी कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों का भी काफी बुरा हाल है. आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है. इसके बाद चांदी की कीमतों में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई है. चांदी के उच्चतम प्राइस से अब तक 10% यानी की 44 हजार रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर की कीमतों में 6% तक के गिरावट देखने को मिली हैं.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
