इस बड़ी कंपनी के शेयर्स की कीमतों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, 31 दिसंबर तक मिलेंगी आयात शुल्क में छूट

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आज जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है. हम वर्धमान टेक्सटाइल की बात कर रहे हैं. केंद्र सरकार के कपास पर आयात शुल्क छूट को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. उसके बाद, शेयर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है.

share

जरूरी खबर

केंद्र सरकार की तरफ से कपास पर आयात शुल्क छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू टेक्सटाइल उद्योग का समर्थन और निर्यात को बढ़ावा देना भी है. बता दें कि इन दिनों इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है, पिछले 5 ट्रेडिंग क्षेत्र में टेक्सटाइल स्टॉक में लगभग 5% तक की बढ़त दर्ज की गई है. एक महीने में शेयर की कीमतों में 3 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई है.

बढ़ी आयात शुल्क छुट की डेट

शुल्क छूट 31 दिसंबर तक बढ़ाने के बाद वित्त मंत्रालय की तरफ से एक बयान भी सामने आया है जिसमें कहा गया है कि भारतीय टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए कपास की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 30 सितंबर 2025 तक आयात शुल्कों को अस्थाई रूप से माफ किया गया था. अब इसे 31 दिसंबर तक कर दिया गया है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो आप एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.