नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. इन दिनों सोने और चांदी दोनों की कीमतों में ही जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. सितंबर महीने में कई बड़े रिकॉर्ड गोल्ड और सिल्वर की कीमतों ने बनाए. पहली बार जीएसटी के साथ गोल्ड की कीमत 120000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई. वहीं, चांदी की बात की जाए तो वह भी 150000 के करीब पहुंच गई. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सितंबर महीने में हुई बढ़ोतरी
इस साल अब तक सोने की कीमतों में तकरीबन 40 हजार रुपये और चांदी की कीमतों में 56000 से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. सितंबर महीने में ही सोने की कीमतों में 10% से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले 5 सालो में सितंबर में सोने में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की बात की जाए तो वह अलग ही रिकॉर्ड बना रही है. जल्द ही दीपावली आने वाली है और फिर शादी विवाह का सीजन शुरू हो जाएगा. इस दौरान सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है.
अक्टूबर में गोल्ड का हाल
पिछले 5- 6 साल के आंकड़ों को देखा जाए, तो अक्टूबर महीने में कभी भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज नहीं की गई है. इस महीने में सोने का औसतन वृद्धि 2.85% रहा है.
अब देखना होगा कि इस साल क्या नया रिकॉर्ड बनता है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. आपको हमेशा हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करना चाहिए. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 1 लाख 10 हजार रुपये के करीब बना हुआ है.
