नई दिल्ली, Today Silver Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. चांदी आज अपने पुराने सभी भाव से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 190000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. वही, सोने की कीमतों की बात की जाए तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130000 से ज्यादा पर बनी हुई है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह ही बताने वाले हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में इतनी वृद्धि देखने को क्यों मिल रही है.
चांदी की कीमतों ने बनाए नए रिकॉर्ड
आज चांदी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गई है. बुधवार को सिल्वर फ्यूचर्स का भाव 1.9 रुपए को क्रॉस करके 190374 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. सोने की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी इन दिनों जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है.
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत पहली बार $60 प्रति ओस पर पहुंच गई है.अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपको आज की यह खबर सुनकर काफी झटका लगने वाला है क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल रही है.
इस वजह से हो रही कीमतों में वृद्धि
सिल्वर फ्यूचर्स 3.48% तेजी के साथ 18864 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. चांदी की रफ्तार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. महज कुछ ही दिनों में सिल्वर का रेट $50 प्रति आउंस से बढ़कर $60 आउंस हो गया है. चांदी के एक्सपर्ट कह रहे हैं कि मौजूदा समय में चांदी परचेस कर लेना ज्यादा अच्छा रहेगा. आने वाले दिनों में इसमें और भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिलने वाली है. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है.
