चांदी की कीमतों ने बना डाला एतिहासिक रिकॉर्ड, 2 लाख के पार पहुंचे दाम

नई दिल्ली, Today Silver Rate | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आई है. बुधवार को ग्लोबल से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई. चांदी ने कल 9000 रुपये से ज्यादा की उछाल के साथ ही अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को भी पार कर लिया. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 7833 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Chandi Silver

हुई रिकॉर्ड वृद्धि

5 फरवरी वायदा के लिए सोने का भाव करीब 500 रुपये टूटकर 134450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. चांदी की कीमतों में 1700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद कीमतें दो लाख 5685 रुपए थी. देखा जाए तो चांदी अपने हाई रिकॉर्ड से 2200 रुपए सस्ता हो गई है.

एक्सपर्ट का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में जो यह गिरावट आई है, उसकी प्रमुख वजह मुनाफा वसूली है. अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपको यह खबर सुनकर बड़ा झटका लग सकता है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 134500 प्रति 10 ग्राम के आसपास व्यापार कर रही है.

सोने और चांदी की कीमतें

22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 125000 के करीब बनी हुई है. एक्सपर्ट का कहना है कि सोने और चांदी के भाव में तेजी मजबूत बनी हुई है. इंडस्ट्रियल डिमांड की वजह से लगातार चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. गोल्ड खरीदते समय आपको हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, लेकिन आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमतों में काफी मजबूती देखने को मिल रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.