नई दिल्ली, Today Gold Rate | चांदी की कीमतों में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है. 1 किग्रा चांदी की कीमत ढाई लाख रुपए के आंकड़े को भी पार कर गई है. आज 29 दिसंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है. आज की इस खबर में हम आपको चांदी की बढ़ती हुई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाली है, इसी के साथ सोने की कीमतों में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है.
चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी
इस तेजी का प्रमुख कारण इंटरनेशनल मार्केट में आई उछाल को भी माना जा रहा है. आज सुबह चांदी का रेट पहली बार $80 के पार पहुंच गया था, लेकिन भारी तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग के कारण सफेद धातु की कीमतों में थोड़ी सी गिरावट अवश्य दर्ज की गई है. सुबह चांदी की कीमतें 2 लाख 54 हजार के आसपास थी, पूरे दिन में कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. देश में शुक्रवार को सिल्वर फीचर्स में 7.15% तक की तेजी देखने को मिली थी. वहीं, एमसीएक्स पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट में कीमतें 2 लाख 39 हजार से ज्यादा पर बंद हुई थी.
इस वजह से जारी उतार- चढाव
चाहे सोना हो या चांदी दोनों ही इन दोनों ग्राहकों को काफी परेशान कर रही है क्योंकि कीमतों में बंपर इजाफा देखने को मिल रहा है. वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर इंडेक्स लगातार पांचवें हफ्ते भी गिरावट पर रहा है जो लगभग 98 के आसपास मंडरा रहा है. डॉलर की कमजोरी से सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी तेजी देखने को मिल रही है.
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशको का ध्यान जोखिम भरी संपत्तियों से सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहा है. आज 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 1 लाख 40 हजार से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. 22 कैरेट सोने की कीमतें भी 1 लाख 30 हजार के करीब बनी हुई है. सोना- चांदी में निवेश करते समय आप एक बार बाजार की सिचुएशंस का अच्छे से पता कर लें.
