चांदी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहली बार 3 लाख के पार पहुंचे दाम; फटाफट चेक करें आज के रेट

नई दिल्ली | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज चांदी की कीमतों ने सभी रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए एक एतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है. एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा 13,550 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,01,315 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Chandi Silver

चांदी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

इन दिनों चांदी की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी की वजह से जियोपोलिटिकल जोखिम बढ़ गया है जिससे अब इन्वेस्टर निवेशक सेफ हेवन असेट्स की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे है. इसी वजह से लगातार चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा करीब 3 हजार रुपये या 2% से ज्यादा बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड पर भी पहुंच गया है. चांदी की बढी हुई कीमतों का प्रभाव अब सोने की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है.

देखें सोने के नए दाम

सोने की कीमतों में भी अब रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है पिछले कुछ दिनों से चाहे सोना हो या चांदी दोनों की कीमतों में ही उछाल का दौर शुरू हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही इस हलचल की वजह से सोने और चांदी की कीमते रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. चांदी का भाव कंसीडेशन के बाद अपने तेजी वाले चैनल ढाचे का भी सम्मान कर रहा है. इस साल को शुरू हुए महज कुछ ही दिन हुए हैं और चांदी की कीमतें थोड़े ही समय में 2 लाख से 3 लाख पहुंच गई है अर्थात कीमतों में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली है.

22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 1 लाख 35 हजार के आसपास व्यापार कर रही है. जब भी आप सोना या चांदी खरीदे तो आप हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें. साथ ही, आपको एक बार बाजार की स्थिति के बारे में भी जानकारी ले लेनी चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.