शेयर बाजार में चारों तरफ भूचाल, धड़ाम हो गए कई बड़ी कंपनियों के शेयर्स

बिजनेस डेस्क | ईरान- इजरायल युद्ध की वजह से आज शेयर बाजार में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिला है. सोने और चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट आई है. रुपया भी रसातल में है. इन सबके बावजूद केवल कच्चे तेल की कीमतों में ही बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज की इस खबर में हम आपको शेयर बाजार में आई गिरावट के बारे में डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं.

Share Market 4

शेयर बाजार में आई जबरदस्त गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. शुरूआती कारोबार में सिल्वर की कीमतों में 2.2 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो इसमें भी 1.7% तक की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद, चांदी की कीमत 264475 रुपए प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गई है. गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 159000 के आसपास बनी हुई है.

इन्वेस्टर्स की बढी चिंता

शेयर बाजार में हो रही इस हलचल की वजह से इन्वेस्टर भी काफी चिंता में दिखाई दे रही है उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह किस कंपनी में इन्वेस्ट करें.चाहे मिड कैप हो या स्मॉल कैप स्टॉक दोनों की कीमतों में ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. ऑटो- आईटी- मीडिया- फार्मा -प्राइवेट बैंक- रियल्टी समेत सभी सेक्टरो का बुरा हाल है. इन्वेस्टर्स को कुछ ही मिनट में 12 लाख करोड रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ा है.

कच्चे तेल की कीमतों में हुआ इजाफा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कल मार्केट कैप पिछले सेशन के साडे 400 लाख करोड़ से घटकर 438 करोड़ हो गया है. इन सबके बावजूद पश्चिम एशियाई देशों में जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. ब्रैंड क्रूड ऑयल की कीमत 25% से ज्यादा बढ़कर 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो पिछले हफ्ते ईरान युद्ध शुरू होने की वजह से लगभग 28% उछली है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.