अचानक Gold- Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट, 33 हजार रुपये सस्ता हुई चांदी

नई दिल्ली, Today Gold- Silver Price | गोल्ड की कीमतों में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है. आज 28 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत 4000 डॉलर प्रति ओस के नीचे आ गई है. वहीं, घरेलू बाजार की बात की जाए तो उसमें भी सोने की कीमतों में कमी का दौर शुरू हो गया है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

gold price news

बड़ी खबर

शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में कमी का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों ने भी राहत के साथ ली है. कुछ ही घंटे में सोने का भाव 1325 रुपए तक सस्ता हो गया है. वहीं, चांदी की बात की जाए तो मंगलवार को चांदी 299 रुपए सस्ती हो गई है. अब 1 किग्रा चांदी का रेट 145000 रुपये पर आ गया है. वही, सोने की वर्तमान कीमतों के बारे में बातचीत की जाए, तो 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी दर्ज की जा रही है.

क्यों घट रही कीमतें?

17 अक्टूबर को कीमते 130000 के आंकड़े को पार कर गई थी. तब से लेकर अब तक कीमतों में 9000 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों में चांदी 30 हजार से 35000 रुपए सस्ता हो गई है. घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे कई बड़ी वजह मानी जा रही है. इसमें फेस्टिवल सीजन का खत्म होना, जिसकी वजह से ज्वेलरी की डिमांड काफी कम हो गई है.

वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट की प्रमुख वजह वैश्विक हालात को माना जा रहा है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौजूदा समय आपके लिए एकदम बढ़िया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.