नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. आज सोमवार 15 दिसंबर को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. फरवरी में 0.72% की बढ़त के साथ 134580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
कीमतों में बड़ा उछाल
एमसीएक्स पर सिल्वर की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी 36 परसेंट तक की वृद्धि की गई है. कीमतें 195000 को पार कर गई है. इसी प्रकार एमसीएक्स सिल्वर मार्च कांट्रैक्ट्स पिछले सत्र में भी 2700 यानी कि 1.3% की तेजी के साथ 201615 रुपए प्रति किलोग्राम के अब तक के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे. इसमें जोरदार मुनाफा वसूली देखी गई थी, यह 3.33% के नुकसान के साथ एक लाख 92000 के आसपास बंद हुआ.
इस वजह से हो रही वृद्धि
सोना और चांदी में निवेश करते समय एक बार आपको बाजार के हालात के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. सोमवार की सुबह दोनों धातुओं को अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में कमजोरी का समर्थन मिला है. 10 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 25 आधार अंकों की ब्याज दरों में कटौती की गई थी, जिसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है.
अगर आप भी इसमें निवेश करके आने वाले समय में बेहतरीन रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. आप इसमें निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
