शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर, कल से खुलेगा टाटा ग्रुप का दमदार IPO; जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की खबर आपके लिए है. आज हम आपको टाटा कैपिटल के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं. रिटेल निवेशकों के लिए कल यानी कि 6 अक्टूबर को आईपीओ ओपन होने जा रहा है. निवेशकों के पास 8 अक्टूबर तक दाव लगाने का मौका होगा यानी उन्हें महज दो दिनों का समय ही मिलने वाला है.

IPO

टाटा कैपिटल का IPO

2025 का यह सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है. अगर आप भी हाल ही में किसी आईपीओ में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप टाटा कैपिटल के आईपीओ में इन्वेस्ट कर सकते हैं. इस आईपीओ पर दाव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए ग्रे मार्केट ने चिंता बढ़ा दी है. लगातार जीएमपी में गिरावट देखने को मिल रही है. इस कंपनी के आईपीओ के जरिए कल 15,511 करोड रुपए इकट्ठा किए जाएंगे. साथ ही, कंपनी 26. 58 करोड़ फ्रेशर शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी करेगी.

46 शेयर मे करना होगा इन्वेस्ट

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 310 रुपए से 326 प्रति शेयर निर्धारित किया है. निवेशकों को कम- से- कम एक लॉट यानी की 46 शेयर में इन्वेस्ट करना होगा.  रिटेल निवेशको कम से कम 14,996 रुपये का दावा लगाना होगा. टाटा कैपिटल ने एंकर निवेशकों के जरिए 4,641 करोड रुपए इकट्ठा किए हैं. एंकर निवेशकों को कंपनी की तरफ से 14. 23 करोड रुपए जारी किए जाएंगे. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें, क्योंकि शेयर बाजार में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है. इसलिए आपको सोच समझ कर ही निवेश करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.