6 अक्टूबर को ओपन होगा टाटा ग्रुप की इस बड़ी कंपनी का IPO, निवेशकों को मिलेगा मात्र 2 दिन का मौका

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में किसी कंपनी के IPO में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानि IPO का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. 6 अक्टूबर को यह आईपीओ ओपन हो सकता है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

IPO

6 अक्टूबर को ओपन होगा IPO

जानकारी देते हुए बताया गया कि टाटा कैपिटल का आईपीओ 6 अक्टूबर को ओपन होगा और निवेशकों को महज 2 दिन का समय दिया जाएगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली 3 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी. कंपनी ने हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इस इशू को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है. आईपीओ में 21 करोड़ नये शेयर जारी किए जा सकते है, जबकि 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए सेल किए जा सकते है.

इस तरह कुल मिलाकर 47.58 करोड़ शेयर बाजार में उपलब्ध होंगे. ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड अपनी 23 करोड़ हिस्सेदारी भी सेल कर सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

निवेशक इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) 3.58 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में भी है. आईपीओ का आकार 17200 रुपये करोड रुपए के आसपास हो सकता है,ऐसी कोई खबरें भी सामने आ रही है. आईपीओ से पहले टाटा कैपिटल के अनलिस्टेड शेयरों में इसके शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है. इस समय शेयर्स की कीमत 775 रुपए प्रति शेयर के आसपास बताई गई है.

अप्रैल में इनका प्राइस 1125 रुपए तक पहुंच गया था यानी कि अब कीमतों में 35% तक की कमी देखने को मिली है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.