बिजनेस डेस्क | प्रायमरी मार्केट में इस हफ्ते कई नए IPO ओपन होने जा रहे हैं. इसमें एक मेंनबोर्ड आईपीओ भी शामिल है. अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी हेल्पफुल होने वाली है. आज हम आपको कुछ नए आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो इसी सप्ताह ओपन होंगे.
कल से होंगे ओपन
इस लिस्ट में पहला नंबर Sundrex Oil का आता है. इसका साइज 32 करोड रुपए से ज्यादा है, 22 दिसंबर से इसका आईपीओ ओपन होने जा रहा है जोकि 24 दिसंबर तक ओपन रहेगा. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 81 से 86 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है.
इसी प्रकार ही श्याम धानी इंडस्ट्रीज आईपीओ भी कल से ही ओपन होने जा रहा है. इसमें निवेश करने के लिए निवेशकों को दो दिन का समय मिलने वाला है. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 65 से लेकर 70 रुपए प्रति शेयर रहने वाला है. इस आईपीओ का साइज 38.49 करोड रुपए बताई जा रहा है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आप एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले.
क्या रहेगा प्राइस बैंड?
22 दिसंबर को Dachepalli पब्लिशर आईपीओ भी ओपन होने जा रहा है, यह भी 2 दिनों तक ओपन रहेगा. इस आईपीओ का साइज 40 करोड रुपए से ज्यादा का है, कंपनी इस आईपीओ के जरिए 40 लाख रुपए के फ्रेश शेयर जारी करेगी. वहीं, प्राइस ₹100 से लेकर 102 रुपए प्रति शेयर होने वाला है.
एक और कंपनी का आईपीओ 22 दिसंबर को ही ओपन होने जा रहा है. इसका नाम EPW इंडिया है, इसके शेयर्स का प्राइस बैंड 95 रुपए से 97 रुपए प्रति शेयर होने वाला है. कंपनी की तरफ से आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयर्स का बनाया गया है. इसका इशू साइज 31 करोड रुपए निर्धारित किया गया है. इस आईपीओ में आप 24 दिसंबर तक इन्वेस्ट कर सकते हैं, अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है. कल से कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ ओपन होने जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
