आने वाले समय में यह 6 होटल करवाएंगे तगड़ी कमाई, 40 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना

नई दिल्ली | मौजूदा समय में देश का होटल सेक्टर इस समय सबसे मजबूत दौर से गुजर रहा है. इसका प्रमुख कारण मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर को भी माना जा रहा है. साथ ही रिकॉर्ड स्तर पर ऑक्युपेंसी और बेहतर मार्जिन के चलते इस सेक्टर की कंपनियों के शेयर्स में भी आने वाले दिनों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हाल ही में ब्रोकरेज की तरफ से कुछ ऐसे होटल स्टॉक खरीदने की सलाह दी गई है जिससे आने वाले समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न मिलने वाला है.

Hotel Resort

होटल से होगी कमाई

घरेलू पर्यटक में आया ऐतिहासिक उछाल और विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार हो रहे सुधार को भी प्रमुख कारण माना जा रहा है. नए होटल क्षमताएं विकसित होने के बावजूद मांग अभी भी सप्लाई के मुकाबले कहीं ज्यादा है. सबसे ज्यादा तेजी का अनुमान लेमन ट्री होटल में लगाया जा रहा है. यहां पर निवेश करने पर तकरीबन 44.6 परसेंट तक के रिटर्न की संभावना दिखाई दे रही है. अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आप इन होटल स्टॉक में निवेश कर सकते हैं जिससे आपको भविष्य में बेहतरीन रिटर्न मिल सकता है.

कीमतों में आएगा जबरदस्त उछाल

इसी प्रकार शेलैट होटल और लीला होटल के शेयर की कीमतों में भी 40% तक की बढ़ोतरी की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. वेनटिव पर ब्रोकरेज ने सतर्क रुख अपनाया है और इसकी रेटिंग बाय से हटाकर एक बार फिर से होल्ड कर दी है.

इसमें भी 15% तक की बढ़ोतरी की आशंका दिखाई दे रही है, इंडियन होटल में 35% और आईटीसी होटल शेयर में भी 24 परसेंट तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. HSBC के अनुसार यह सेक्टर फिलहाल अपने 5 साल के औसतन वैल्यूएशन के मुकाबले लगभग 17 परसेंट के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.