बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो इन दिनों रॉकेट बने हुए हैं. कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. हम टाटा ग्रुप के कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के बारे में बातचीत कर रहे हैं, आज की इस खबर में हम आपको इस कंपनी के शेयर्स के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले हैं.
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर बुधवार को BSE में तकरीबन 5% की तेजी के साथ 8544 रुपए पर व्यापार कर रहे हैं. वही कंपनी के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. अब कंपनी की तरफ से जल्द ही अपने शेयर्स का बंटवारा किया जाएगा, ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है.
कंपनी 1:10 अनुपात में शेयर बाटने जा रही है. कंपनी ने 22 सितंबर को रेगुलेटरी फीलिंग में जानकारी उपलब्ध करवाई थी. शेयरहोल्डर्स के शेयर्स के बंटवारे को लेकर कंपनी की तरफ से जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है. कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले अपने शेयर्स को एक-एक रुपए फेस वैल्यू वाले 10 शेयर में डिवाइड कर देगी.
पिछले 5 सालो में मिला शानदार रिटर्न
पिछले कुछ समय से इस कंपनी ने अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 5 सालों की बात की जाए तो निवेशको को 900% से ज्यादा का उछाल मिला है. साल 2020 के करीब इस कंपनी के शेयर्स की कीमत 830 रुपये के आसपास थी अब 24 सितंबर 2025 को कंपनी के शेयर्स की कीमतें 8544 रुपए को भी बाहर कर गई है.
4 साल में टाटा इन्वेस्टर कारपोरेशन के शेयर्स में 550 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. साल 2005 में कंपनी की तरफ से अपने निवेशकों को बोनस शेयर भी उपलब्ध करवाए गए थे, इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 अगस्त 2005 रखी गई थी.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
