बिजनेस डेस्क | अगर आप भी जल्द ही किसी मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मल्टीबैगर स्टॉक पीसी ज्वेलर्स की तरफ से अपने तिमाही के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि अप्रैल से जून 2025 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 144 करोड रुपए रहा है.आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों हुए मालामाल
1 साल पहले इसी तिमाही में पीसी ज्वेलर्स का नेट प्रॉफिट 65 करोड रुपए के आसपास रहा था. अब नतीजे जारी किए गए हैं, तो नेट प्रॉफिट 144 करोड रुपए के आसपास रहा है. अप्रैल से जून के दौरान कंपनी का सेल्स 725 करोड रुपए रहा है, बीते वर्ष की बात की जाए तो इस तिमाही में कंपनी की सेल्स 400 करोड़ के आसपास थी. अब रिजल्ट के सामने आने के बाद से इन्वेस्टर इस कंपनी के शेयर्स पर काफी फॉक्स नजर आ रहे है.
नेट प्रॉफिट में हुआ इजाफा
पीसी ज्वेलर्स का EBITDA 136 परसेंट की बढ़ोतरी के बाद 210 करोड रुपए रहा. वहीं, पिछले वित्त वर्ष में यह 89 करोड रुपए रहा था. वही प्रॉफिट 164 करोड रुपए रहा था. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 83 करोड़ के आसपास था. शुक्रवार को पीसी ज्वेलर्स के शेयर की कीमतों में 3.84% तक की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद कीमत 15 रुपए के आसपास बंद हुई.
बीते 3 महीनो के दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 22% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. अगर आप भी किसी ऐसे ही कंपनी की तलाश कर रहे थे, तो आप इस कंपनी में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
