8 सितंबर को यह कंपनी करेगी अपने शेयर्स का बंटवारा, लगातार बढ़ रही कीमतें

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो पिछले कुछ समय से अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही है. पिछले 6 महीने से निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी और कोई नहीं टाइटन इन टेक लिमिटेड है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 3

हासिल करें शानदार रिटर्न

टाइटन इनटेक लिमिटेड की तरफ से जल्द ही अपने शेयर्स का बंटवारा भी किया जाएगा. इस प्रकार की जानकारी भी शेयर बाजार को उपलब्ध करवाई गई. इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी किया जा चुका है. पिछले 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 33% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. पिछले 3 महीने में इस कंपनी ने अपने निवेशको को 76 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

मालामाल हुए इन्वेस्टर

जिस किसी भी इन्वेस्टर ने 6 महीने तक इस कंपनी में अपने शेयर्स को होल्ड किया है, उसे अब तक 84% रिटर्न का लाभ मिल चुका है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारी से सलाह अवश्य ले लें.

इस तेजी के बाद एक साल में कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 36% की गिरावट भी देखने को मिली है. शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की तरफ से जल्द ही अपने शेयर्स का 10 हिस्सों में बंटवारा किया जाएगा. इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपए प्रति शेयर हो जाएगी. इसके लिए कंपनी की तरफ से 8 सितंबर रिकॉर्ड डेट रखी गई है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.