बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो लिस्टिंग पर ही अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहे हैं. हम अटलांटा इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों को शानदार रिटर्न
कंपनी का IPO एनएसई में 13.66 प्रतिशत के प्रीमियर के साथ 857 रुपए के लेवल पर लिस्टेड हुआ है. बीएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 858 रुपए के आसपास बता रही है. कंपनी के शेयर्स का प्राइस बैंड 718 रुपए से 754 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया था.
अब कंपनी के शेयरो ने रिकॉर्ड बढ़त बनाते हुए 865 रुपये के लेवल तक पहुंच गए हैं. इसके बाद, शेयर्स की कीमतों में थोड़ी कमी भी देखने को मिली है. इसकी वजह से स्टॉक का भाव गिरकर 806 रुपए के आसपास इंट्राडे लेवल पर ट्रेड कर रहा था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
22 सितंबर को ओपन हुआ था IPO
22 सितंबर को इस कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ था. निवेशकों को 2 दिन का समय दिया गया था. आईपीओ के लिए कंपनी ने 19 शेयरों का एक प्लॉट बनाया था, जिस वजह से इन्वेस्टर को कम- से- कम 14336 रुपए निवेश कर रहे थे. आईपीओ को 3 दिन में ही 72.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिलता था, रिटेल कैटेगरी में यह IPO सबसे अधिक 10.76 गुना सब्सक्राइब किया गया था. कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 53 लाख नए शेयर्स जारी किए गए थे. ऑफर फॉर सेल के तहत 38 लाख शेयरों की बिक्री भी की गई थी.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
