Share Market: इस कंपनी का शुरू हुआ खराब दौर, 83 फीसदी तक गिर गए शेयर्स के दाम

बिजनेस डेस्क, Share Market | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसके शेयर्स कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं कर रहे हैं. हम स्मॉल कैप कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के बारे में बातचीत कर रहे हैं. शेयर मार्केट में इस कंपनी के शेयर्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, आज कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद कीमत 49. 48 रुपए के आसपास पहुंच गई है.

Share Market 4

Share Market ने किया निराश

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े इस कंपनी के शेयर्स अपने हाई रिकॉर्ड से तकरीबन 85% तक गिर चुके हैं. हाल ही में कंपनी की तरफ से 4 परसेंट से ज्यादा की हिस्सेदारी सेल भी की गई थी, प्रमोटर्स में यह हिस्सेदारी 26.72 करोड रुपए के आसपास थी. आज इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों की बात की जाए तो वह 49.48 रुपए पर पहुंच गई है.

पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर्स की कीमतें काफी डाउन गई है. इस दौरान 83% तक की गिरावट दर्ज की गई है, पिछले 6 महीनो में कंपनी के शेयर्स का दाम 70% तक गिर चुका है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

83 फीसदी तक गिर गए दाम

पिछले 1 महीने में इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तकरीबन 40 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 5 दिनों में ही शेयर 17 परसेंट तक गिर गए है. इस समय शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयर्स की स्थिति कोई खास नहीं है. भविष्य में हो सकता है कि कीमतों में थोड़ी राहत जरूर देखने को मिले, परंतु अभी का हाल देखकर ज्यादा कुछ भी नहीं कहा जा सकता. इस कंपनी के प्रमोटर पुंगलिया फैमिली ने विष्णु प्रकाश आर में 4.01% हिस्सेदारी सेल की है. इस दौरान 15 लाख शेयर्स बेचे गए है जिसकी ट्रांजैक्शन की वैल्यू 8 करोड रुपए से ज्यादा की थी.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.