ATF Civil Hospital Faridabad Jobs: नशा मुक्ति केंद्र फरीदाबाद में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

जॉब डेस्क, ATF Civil Hospital Faridabad Jobs | एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसेलिटीज स्कीम सिविल हॉस्पिटल फरीदाबाद में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां 31 मार्च 2026 तक अनुबंध आधार पर की जाएगी. NHM के नियम इस भर्ती पर लागू नहीं होंगे. जो भी इन पदों पर आवेदन भेजने के इच्छुक हैं वह ऑफ़लाइन माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं. इन पदों के लिए महिला व पुरुष दोनों वर्गों के आवेदक आवेदन भेज सकते हैं.  इच्छुक उम्मीदवार रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या स्वयं जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

Hospital Doctor

खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.

ATF Civil Hospital Faridabad Vacancy 2026
Organization ATF Civil Hospital Faridabad
Post Name Medical Officer, Counsellor, Data Manager, Nurse
Vacancies 04
Salary/ Pay Scale Rs: 15,000- 60,000/-Per Month
Job Location Faridabad
Last Date to Apply 13 March 2026
Mode of Apply Offline
Category Health Department Jobs
Official Website nhmharyana.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 05 मार्च 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 मार्च 2026 (दोपहर 5:00 तक)

दस्तावेज सत्यापन की तिथि: 16-17 मार्च, सुबह 9-12 बजे व दोपहर 1-5 बजे तक )

Education Qualification
  • मेडिकल ऑफिसर: इन पदों के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस होना चाहिए. इसके साथ मेडिकल काउंसिल पंजीकरण (मनोचिकित्सा में एमडी या समकक्ष योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी.
  •  काउंसलर: आवेदक मनोविज्ञान/सामाजिक कार्य/समाजशास्त्र में स्नातक (अधिमान्य: उपरोक्त विषयों में स्नातकोत्तर) हो.
  • डाटा मैनेजर: स्नातक (कम्प्यूटर एप्लीकेशन में योग्यता/अनुभव के साथ वरीयता)
  • नर्स: एएनएम (वरीयता: जीएनएम/बीएससी नर्सिंग)
यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा फैसला, CET ग्रुप डी फॉर्म सुधारने का मिला आखिरी मौका; जानें तारीख
Application Fee

आवेदकों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 42 वर्ष (मेडिकल ऑफिसर के लिए 65 वर्ष)

Vacancy Details

मेडिकल ऑफिसर: 01

काउंसलर: 01

डाटा मैनेजर: 01

नर्स: 01

How to Apply
  1. इन पदों के लिए आपको ऑफ़लाइन आवेदन भेजनें होंगे.
  2. सबसे पहले दिए गए लिंक से अपना आवेदन फार्म डाउनलोड करें.
  3. आवेदन फार्म में पूरी जानकारी भरे तथा संबंधित दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  4. आवेदन वाले लिफाफे पर Application For the post of …….“अवश्य लिखें.
  5. भरे गए आवेदन फार्म को DH&FW Society Civil Surgeon Faridabad के पते पर जमा कर दें.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर होगा यह जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें.

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.