ECHS Chandimandir Jobs : एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम चंडीमंदिर में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

जॉब डेस्क, ECHS Chandimandir Jobs | बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर हैं. एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) चंडी मंदिर पंचकूला द्वारा चपरासी, क्लर्क, ड्राइवर व अन्य पदों पर भर्ती क़े लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह भारतीय पोस्ट के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं.

Job

यह पद संविदा आधार पर वर्तमान में सिर्फ 1 वर्ष के लिये भरे जाएगें. सिविलियन आवेदको की नियुक्ति सिर्फ 11 महीने के लिये की जाएगी. भर्ती से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है कि पोस्ट को अंत तक पढ़े.

ECHS Chandimandir Vacancy 2026
Organization ECHS
Post Name Peon, Watchman, Sweeper, Female Attendant, DEO, Nursing Assistant, Lab Technician & etc
Vacancies 68
Salary/ Pay Scale Rs: 16,800- 36,500/- Per Month
Job Location  Panchkula (Haryana)
Last Date to Apply   16 March 2026
Mode of Apply Offline
Category Haryana Contract Jobs
Official Website echs.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

 

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 05 फरवरी 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि:  16 मार्च 2026

पदों का विवरण

चपरासी: 01

चौकीदार: 03

सफाई वाला: 03

महिला अटेंडेंट: 05

क्लर्क /डाटा एंट्री ऑपरेटर: 01

क्लर्क: 04

डाटा एंट्री ऑपरेटर: 04

लैब टेक्नीशियन: 07

आईटी नेटवर्क तकनीशियन: 02

लैब सहायक: 04

फार्मासिस्ट: 12

नर्सिंग असिस्टेंट: 08

फिजियोथैरेपिस्ट: 01

ड्राइवर: 06

डेंटल हाइजीनिस्ट: 07

Education Qualification

चपरासी/चौकीदार :  इन पदों के लिए उम्मीदवार 8वीं पास होने चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 1672 PGT भर्ती परीक्षा का ऐलान, HPSC ने जारी किया बड़ा अपडेट

स्वीपर/ फीमेल अटेंडेंट: इन पदों के लिए उम्मीदवार पढ़ना लिखना जानता हो.

क्लर्क/ DEO: स्नातक पास अथवा 1 क्लेरिकल ट्रेड (आर्ड फोर्सेज) व कम्प्यूटर का ज्ञान.

ड्राइवर: आठवीं पास तथा क्लास 1 ड्राइवर एम.टी (आम्र्ड फोर्सेज) व सिविल लाइसेंस.

फार्मासिस्ट: बी फार्मेसी अथवा बारहवीं विज्ञान (पीसीबी) व फार्मेसी डिप्लोमा.

लैब असिस्टेंट: डीएमएलटी / क्लास 1 लैबोरेटरी कोर्स (आम्र्ड फोर्सेज)।

लैब टेक्नीशियन:  बीएससी (एम.एल.टी) या बारहवीं विज्ञान तथा डीएमएलटी.

फिजियोथैरेपिस्ट: फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा / क्लास 1 फिजियोथेरेपी कोर्स (आम्र्ड फोर्सेज).

नर्सिंग असिस्टेंट: जीएनएम डिप्लोमा / क्लास 1 कोर्स (आर्ड फोर्सेज).

डेंटल हाइजीनिस्ट: डेंटल हाइजीन डिप्लोमा / क्लास 1 DH DORA कोर्स (आम्र्ड फोर्सेज).

आईटी नेटवर्क तकनीशियन: आईटी डिप्लोमा.

Application Fee

इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 53 वर्ष

How to Apply
  1. सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  2. फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
  3. एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  4. एप्लीकेशन फार्म को “Officer-In-Charge, Station Cell (ECHS), HQ PH & HP (I) Sub Area, Chandimandir, Panchkula (Haryana) – 134107” के पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर होगा

1. इंटरव्यू

2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

3. मेडिकल एग्जामिनेशन

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.