पीएनबी की विभिन्न शाखाओं में आई कई पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

जॉब डेस्क । पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अपने कई जिलों में स्थापित शाखा में भर्ती के लिए कई पदों पर आवेदन मांगे गए है. आपको बता दें कि पीएनबी शाखाओं में चपरासी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है वह अपने आवेदन भेज सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन भेजने होंगे.पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन भेजनें का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है पोस्ट को अंत तक पढ़े.

PNB Panchkula Recruitment 2021

इन जिलों में होंगी भर्तियां

, जींद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा,रोहतक सोनीपत, पानीपत जिलों की पीएनबी शाखाओं में भर्तियां की जाएंगी.

महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date)

आवेदन करने की अंतिम तिथि ( Last Date To Apply)

सभी जिलों के लिए अलग-अलग अंतिम तिथि तय की गई है.

सिरसा – 28 फरवरी 2022

अंबाला – 25 फरवरी 2022

सोनीपत – 5 मार्च 2022

पानीपत – 5 मार्च 2022

रोहतक – 19 फरवरी 2022

जींद – 23 फरवरी 2022

फतेहाबाद – 28 फरवरी 2022

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

सभी उम्मीदवारों को इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. अर्थात यह भर्तियां निशुल्क की जाएंगी.

आयु सीमा ( Age Limits)

आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 24 होनी चाहिए.

Age Relaxation – SC/ST/OBC/PWD/PH आवेदकों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

कुल पद ( Total Post)

कुल 188 पदों पर भर्ती की जाएंगी.

शैक्षणिक योग्यता ( Educational Qualification )

इन पदों के लिए आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होने चाहिए.

आवेदन कैसे करें ( how To Apply)

इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन भेजने होंगे.उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरकर दिए गए पते पर डाक के माध्यम से पहुंचा सकते हैं. उम्मीदवार नीचे दिए लिंक द्वारा अपना आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं.

आवेदन भेजनें का पता ( Address To Send Application Form)

आवेदक अपना आवेदन फार्म भरकर आवश्यक दस्तावेज फार्म के साथ लगा कर दिए गए पते पर भेज सकते हैं.

District Application Form Sending Address

PNB Bank Karnal

Vacancy मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन अनुभाग), पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, 21-22, सेक्टर-12, करनाल (हरियाणा)- 132001

PNB Bank Rohtak Vacancy

मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन अनुभाग), पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, 97, सोनीपत रोड, मानसरोवर पार्क के पास, रोहतक (हरियाणा)- 124001

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

PNB Bank Kukrkshetra
Vacancy

मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन विभाग), पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्या लय, चट्ठा कॉम्पलेक्स, पीपली रोड, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)- 136118

PNB Bank Jind Vacancy

मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन अनुभाग), पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, खंड 1-4, डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग सेंटर, सेक्टर-10 अर्बन एस्टेट, जींद 126102
PNB Bank Ambala/ Panchkula Vacancy

पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, प्लॉट नंबर 6, सेक्टर 5, पंचकूला – 134109

PNB Bank Sisa/ Fatehabad Vacancy

मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन अनुभाग), पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, प्रथम तल, बरनाला रोड, सिरसा (हरियाणा)- 125055

PNB Bank Sonipat/ Panipat Vacancy

मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन अनुभाग), पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, SCO 170, सेक्टर13-17 पानीपत (हरियाणा) – 132103

कार्य स्थल ( Job Location )

चयनित उम्मीदवारों को पंजाब नेशनल बैंक की अलग अलग शाखाओं में कार्य करना होगा.

वेतनमान ( Salary)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 14500/- 28500 रुपए वेतन तथा अन्य भत्ते दिए जाएंगे.

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents Related To Application Form)

आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्र को भेजने की आवश्यकता नहीं है. आवेदन पत्र प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां भेजी जाए.

  • आधार कार्ड की प्रतिलिपि
  • जन्म प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • निवास प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • 1 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी.

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश ( Other General Instructions)

  • आवेदन पत्र साफ एवं स्पष्ट अक्षरों में भरा जाए.
  • आवेदन में किसी भी प्रकार की कटिंग या ओवर राइटिंग न करें.
  • उम्मीदवार से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह अधिकारीक सूचना को पढ़े जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है.

Application Form: Click Here

Download Notification: Click here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.