चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा यानी CET का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को किया गया था. हाल ही में आयोग द्वारा इस परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है. यह भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण था. अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
आयोजित होगा ग्रुप डी सीईटी
सरकार द्वारा सभी विभागों से खाली पदों का ब्यौरा मांगा गया है. सभी विभागों को खाली पदों की जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजनी होगी इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. इसी बीच ग्रुप डी का सीईटी भी हो सकता है. ग्रुप डी सीईटी में उम्मीदवारों को बस एक ही परीक्षा देनी होगी. इसी परीक्षा के आधार पर मेरिट बनेगी और उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
आयोग ने की पूरी तैयारी
आयोग द्वारा अब ग्रुप डी के लिए सीईटी करवाया जा सकता है. इसके लिए आयोग ने तैयारी कर ली है. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसके बारे में ऐलान कर सकते हैं. आयोग पहले ही जानकारी दे चुका है कि युवा अपनी तैयारी पुख्ता रखें जल्द ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. केंद्र की तर्ज पर पूर्व की मननेहर सरकार ने ग्रुप-सी और डी पदों में इंटरव्यू सिस्टम कों खत्म किया था.
सीईटी स्कोर के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट
इसके अंतर्गत, इन पदों के लिए सीईटी को अनिवार्य किया गया था. हरियाणा में अभी तक दो बार सीईटी की परीक्षा हो चुकी है. ग्रुप- डी यानी चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए सीईटी पास युवाओं का मैरिट के आधार पर सीधे विभागों व बोर्ड निगमों में चयन किए जाने के नियम बनाएं गए है. ग्रुप- सी के युवाओं को सीईटी पास करने के बाद पदों के अनुसार तय अन्य परीक्षाएं भी पास करनी अनिवार्य है. ऐसे में ग्रुप सी के CET के बाद अब ग्रुप डी का सीईटी आयोजित किया जाएगा.
