हरियाणा में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, जाने सारी डिटेल्स

भिवानी । हरियाणा की चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, भिवानी में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हुई है. यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकली हुई है.

Job

यह भर्तियां यूनिवर्सिटी द्वारा रेगुलर बेसिस पर की जा रही है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते है.

टीचिंग करियर की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इसलिए इसे हाथ से ना जाने दें. पदों के लिए शीघ्र आवेदन करें और सभी महत्वपूर्ण तिथियों व घोषणाओं पर अपनी नजर बनाए रखें. अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts