SSC ने जारी किए जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, अभी यहां से करें डाउनलोड

नई दिल्ली । कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC द्वारा कांस्टेबल जीडी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किए थे वह अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं तथा डाउनलोड कर सकते हैं.SSC दवारा 25271 पदों पर आवेदन मांगे गए थे. इन पदों के लिए परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित होगी.5 नवंबर 2021 से इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जो भी उम्मीदवार  इन पदों के लिए परीक्षा देंगे वह अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें उनकी परीक्षा की तिथि और परीक्षा का स्थान दिया हुआ होगा.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

SSC Staff Selection Commission

ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  • उम्मीदवारों से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.