CBSE बोर्ड ने जारी किया नया सिलेबस, इस प्रकार कर पाएंगे डाउनलोड

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से नए शैक्षणिक सत्र से सिलेबस में बदलाव किया गया है. बोर्ड की तरफ से क्लास 9 से 12वीं तक के शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहें स्टूडेंट्स केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in से अपडेटेड सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE

फॉलो करना होगा नया सिलेबस

सभी विद्यार्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि नए सेशन में इसी सिलेबस के अनुसार से पढ़ाई होगी. परीक्षाओं में आने वाले प्रश्न भी इसी पर आधारित होंगे. एकेडमिक्स की डायरेक्टर डॉ. प्रज्ञा एम सिंह ने सीबीएसई बोर्ड सिलेबस में बदलाव की जानकारी साझा की. उन्होंने सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों को नया सिलेबस फॉलो करने के लिए निर्देशित किया है.

निर्धारित सिलेबस के अनुसार पढ़ाए जाएं सब्जेक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. सिंह ने साफ निर्देश दिया है कि सभी विषयों को निर्धारित सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाया जाना चाहिए. सीबीएसई बोर्ड सिलेबस 2025- 26 सेकेंडरी करिकुलम (9वीं- 10वीं) और सीनियर सेकेंडरी करिकुलम (11वीं- 12वीं) के आधार पर बांटा गया है.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस

  • सीबीएसई सिलेबस 2025- 26 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbseacademic.nic.in पर जाना होगा.
  •  यहां आने के बाद  एकेडिमक टैब पर जाना होगा.
  •  फिर ‘सत्र 2025- 26 के लिए सेकेंडरी करिकुलम / सीनियर सेकेंडरी सिलेबस’ लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा.
  • यहां आप अपनी क्लास और विषय के मुताबिक नए सत्र के लिए सिलेबस डाउनलोड कर पायेंगे.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.