CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं. उमंग ऐप्लिकेशन पर भी स्टूडेंट्स अपने नंबर देख सकते हैं.

Result

लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों में 93.70% को सफलता मिली है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.04% ज्यादा है. 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है. लड़कियों के पास होने का प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 94.99% लड़कियां इस बार पास हुई हैं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 92.6 रहा है.

CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक हुआं था. सभी परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में हुआ था जिसका समय सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रहा था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में UG एडमिशन शुरू, 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए बड़ा मौका; घर बैठे करें अप्लाई

दोबारा परीक्षा का मिलेगा अवसर

CBSE का कहना है कि यदि कोई छात्र कक्षा 10वीं में प्राप्त किए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो वह वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है. जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उनके लिए बोर्ड द्वारा जुलाई के आसपास सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिल सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.