CBSE Result 2025: दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आई गुड न्यूज, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा देश भर के लाखों विद्यार्थियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10वीं. 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न करवाया गया था. देश के अलावा विदेशों में भी सीबीएसई के परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाएं दी थी. अब जब से परीक्षा संपन्न हुई है, तब से विद्यार्थी के साथ अभिभावक और शिक्षकगण भी रिजल्ट को लेकर बेचैन हैं. सब जानना चाहते हैं कि बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे.

CBSE

इस दिन जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं. के वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, मई महीने के पहले सप्ताह में बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तारीखों का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. जब भी परिणाम जारी होगा, उसके बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

ऐसे कर पाएंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले विद्यार्थियों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट result.cbse.nic.in पर जाना होगा.
  • यहां CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 या CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद, अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें.
  • आपकी स्क्रीन पर आपका बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा.
  • इसे आप भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए डाउनलोड करके रख लें.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts