JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

नई दिल्ली | CBSE 12वीं के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर विवाद जारी ही है. इसी बीच JEE Advanced 2026 में सफल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. JEE Advanced 2026 का आयोजन कराने वाले IIT रुड़की ने ऐसे अभ्यर्थियों को भी IIT काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दे दी है जिनके 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिलहाल निर्धारित पात्रता अंक नहीं आए हैं लेकिन उन्होंने JEE Advanced परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर ली है. इससे हजारों की संख्या में छात्रों को राहत मिली है.

CBSE

शर्तें पूरी होने के बाद मान्य

नियमों के अनुसार, IIT में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों के 12वीं कक्षा में कम- से- कम 75 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं. इसी आधार पर अभ्यर्थियों की अंतिम पात्रता तय की जाती है. इससे उन्हें सीट चयन और अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. अंतिम प्रवेश बोर्ड परिणाम और पात्रता शर्तें पूरी होने के बाद ही मान्य होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

FIR दर्ज

CBSE के पुनर्मूल्यांकन और उत्तर- पुस्तिका सत्यापन पोर्टल पर कथित साइबर हमले का मामला भी सामने आया है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CBSE की शिकायत पर सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बोर्ड का आरोप है कि इस सप्ताह लगातार 3 दिनों तक पुनर्मूल्यांकन और उत्तर-पुस्तिका सत्यापन पोर्टल पर समन्वित साइबर हमले किए गए. मामले की जांच दिल्ली पुलिस की Intelligence Fusion and Strategic Operations (IFSO) यूनिट को सौंपी गई है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.