1 जून से शुरू होगा CBSE के 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन, डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी स्कैन आंसर शीट

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन प्रकिया अब थोड़ी देर से शुरू होगी. अब यह प्रोसेस तीन दिन की देरी से यानि एक जून से शुरू होने जा रही है. पहले यह 29 मई से शुरू होने वाली थी. वहीं, अगले वर्ष से बोर्ड द्वारा परीक्षा के अंकों के साथ स्कैन आंसरशीट (उत्तर पुस्तिकाएं) भी डिजिलॉकर में उपलब्ध करवाई जाएंगी.

CBSE

इसलिए लिया बड़ा फैसला

अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व डिजिटलीकरण की दिशा में बढ़ने के लिए यह फैसला किया गया है. वर्तमान प्राथमिकता, पुनर्मूल्यांकन वाली सभी कॉपियों को फिर से जांच कर रिजल्ट जारी करना है, ताकि विद्यार्थी आगे स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला ले पाए.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR की इन सड़कों पर दुर्घटना में तुरंत मिलेगी मदद, NHAI स्थापित करेगा VIDS

जुलाई से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

पूरे देश के विश्वविद्यालयों के साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेजों में जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है और रिजल्ट में देरी से शैक्षणिक सत्र शुरू होने में लेट हो सकता है. ऐसे में फिलहाल बोर्ड का पूरा ध्यान पुनर्मूल्यांकन वाली सभी कॉपियों को फिर से जांच कर रिजल्ट जारी करना है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.