चंडीगढ़ की 13 वर्षीय मायरा खट्टर ने IIT टैलेंट हब में लहराया परचम, प्रतिभा देखकर जज भी रह गए हैरान

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ की 13 साल की मायरा खट्टर ने IIT मुंबई द्वारा आयोजित अंडर- 17 टैलेंट हब प्रतियोगिता में 12 अंतर्राष्ट्रीय उच्चारण (Foreign Accents) में धारा प्रवाह बोलकर जज तक को हैरान कर दिया. उन्होंने अपनी अद्भुत भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस कम्पटीशन में पहला स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन कर दिया. मायरा की प्रतिभा को देखकर जजों ने इसे असाधारण और प्रेरणादायक बताया.

Mayra Khattar

मायरा हैं सबसे कम उम्र की शोधकर्ता

भारत की सबसे कम उम्र की शोधकर्ता मायरा एक प्रकाशित लेखिका भी है. इसके अलावा, वह राष्ट्रीय स्तर की योग चैंपियन भी है. उनके इस मल्टी टैलेंट के चलते ही माइक्रोसॉफ्ट द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित भी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

दिया यह सन्देश

मायरा कहती हैं कि मैं हमेशा अपने आप पर और उस परम शक्ति पर विश्वास करती हूं, जिससे मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिला है. मेरे लिए हर दिन एक नया अनुभव लेकर आता है. मायरा ने जो उपलब्धि हासिल की है, उससे न केवल चंडीगढ़, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ा है. उनकी इस सफलता पर माता- पिता, स्कूल और प्रशिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts