हरियाणा में 11 राज्य राजमार्गों पर करीब 156 करोड़ होंगे खर्च, इन जिलों में सुधरेगी सड़कों की दशा

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य भर में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने और लोगों को जाम मुक्त निर्बाध परिवहन की सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने 11 राज्य राजमार्गों के सुधार के लिए 156.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है. लंबे समय से सड़कों को सुधारने की मांग की जा रही थी.

TREE ROAD 2

जिन राजमार्गों में सुधार किया जाएगा उनमें रेवाडी जिले में रेवाडी- पटौदी रोड (एसएच- 26) के 2.50 किमी लंबे हिस्से के लिए लगभग 1.73 करोड़ रुपये, रोहतक- खरखौदा- दिल्ली बॉर्डर रोड (एसएच- 18) के 9.59 किमी लंबे हिस्से के लिए 10.75 करोड़ रुपये शामिल हैं. सोनीपत जिला- भिवानी जिले में लोहानी- कैरू- ओबरा- बहल सड़क (एसएच- 5) की 25.50 किलोमीटर सड़क पर 25.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

इन जिलों के लिए मिले इतने करोड़

कैथल जिले में 24.05 किलोमीटर कैथल- खौरी (एसएच- 08) के सुधार के लिए 10.11 करोड़ रुपये जबकि हिसार जिले में 28 किलोमीटर तक फैले बरवाला- हिसार- सिवानी- सिंघानी (एसएच- 19) के सुधार के लिए 26.36 करोड़ रुपये. अग्रोहा से आदमपुर रोड के 5.67 किमी लंबे हिस्से के सुधार के लिए 14.39 करोड़ रुपये, अंबाला जिले में पड़ने वाले शाहाबाद- बरारा- काला एसएच- 04 के 30.40 किमी लंबे हिस्से के सुधार के लिए 32.05 करोड़ रुपये, करनाल- रंबा- इंद्री- शाहाबाद रोड (कुरूक्षेत्र जिले में पड़ने वाले एसएच- 07 के 11.60 किलोमीटर हिस्से के सुधार के लिए 5.67 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

भिवानी जिले में हांसी- तोशाम सड़क (एसएच- 12) के 15.80 किलोमीटर के लिए 15.73 करोड़ रुपये, यमुनानगर जिले में काला अंब सधौरा- बरारा- शाहबाद (एसएच- 04) के 20 किलोमीटर के लिए 11.11 करोड़ रुपये और जींद- बरवाला के लिए 11.11 करोड़ रुपये. जींद जिले में राजमार्ग (एसएच- 10) के 7.15 किलोमीटर हिस्से के सुधार के लिए 3.90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.