हरियाणा में शिक्षकों के सैर- सपाटे के लिए 2.70 करोड़ रुपए जारी, इस तरह मिलेगा LTC योजना का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी अब समर वेकेशन में अपनी फैमिली के साथ पर्यटन स्थलों पर भ्रमण का लुत्फ उठा सकेंगे. इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश यात्रा रियायत (LTC) योजना के तहत 2.70 करोड़ रुपए का बजट जारी कर दिया है.

Gurugram Travel Tour

शिक्षा विभाग ने बताया कि यात्रा में हुएं खर्च की प्रतिपूर्ति प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार की जाएगी. LTC के रुप में सबसे ज्यादा राशि हिसार जिले को मिली है और सबसे कम चरखी दादरी के हिस्से आई है.

आवेदन करने का तरीका

योजना का लाभ लेने के इच्छुक शिक्षक या कर्मचारी को पहले अपने स्कूल में आवेदन देना होगा. इसके बाद आवेदन संबंधित बीईओ कार्यालय भेजा जाएगा. जांच में पात्र पाए जाने पर ही कर्मचारी को योजना का लाभ मिलेगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि साल 2024 से 2027 के बीच जो शिक्षक या कर्मचारी एक बार LTC सुविधा ले चुका होगा, यानि 3 सालों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

इस तरह मिलेगा लाभ

योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक परिवार के साथ यात्रा कर सकेंगे. बस, रेल या हवाई जहाज से यात्रा करने पर टिकट जमा कराने होंगे. होटल में ठहरने की स्थिति में होटल के बिल भी जमा कराने होंगे. यदि शिक्षक किराये के वाहन से यात्रा करता है तो उसकी रसीद देना भी जरूरी होगा. फिलहाल निजी वाहन से यात्रा को लेकर विभाग की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं.

इस बार LTC योजना में कई बदलाव किए गए हैं. इस बार किए गए बदलावों का असर आने वाले समय में पता चलेगा. लंबे समय से बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण कर्मचारी इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे थे. अब बजट राशि जारी होने पर उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा- धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 12 हजार गेस्ट टीचर्स को तोहफा, बढ़ा मानदेय, । जनवरी 2025 से लागू होगी पहली वृद्धि
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.