हरियाणा के 23 गांवों में 24 घंटे मिलेगी जलापूर्ति, सभी जिलों से एक- एक गांव चयनित; देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की हैं. इसके अन्तर्गत, प्रदेश के 23 जिलों से एक- एक गांव का चयन किया गया है जहां 24 घंटे पेय जलापूर्ति की जाएगी. इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी.

Water Pani

24 घंटे मिलेगी जलापूर्ति

जनस्वास्थ्य विभाग की इस नई पहल के तहत 24 घंटे जलापूर्ति के लिए हिसार जिले के गांव फ्रांसी, झज्जर जिले के लंगरपुर/ देसलपुर और रेवाड़ी जिले के गांव साबन का चयन किया गया है. इन गांवों में पहले से वाटर वर्क्स बने हुए हैं. इसके अलावा, घर- घर नल भी लगे हुए हैं. इन गांवों में 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत आवश्यक तकनीक और प्रबंधन संबंधी सुधार किए जाएंगे.

प्रदेश में जलापूर्ति कनेक्शन की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र में 2841428 और शहरी क्षेत्र में 995691 पेयजल उपभोक्ता हैं. जिन गांवों का 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चयन किया गया है वहां अब जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की तरफ से घर- घर जाकर सर्वे किया जाएगा. यदि किसी घर में नल पर टोटी नहीं मिली तो लगवाई जाएगी. साथ ही, लोगों को पानी के महत्व के बारे में समझाते हुए एक- एक बूंद बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में NHM कर्मचारियों को बड़ी राहत, सर्विस बाय- लॉज (सेवा उपनियम) का लाभ देने की मंजूरी

सभी जिलों से एक- एक गांव का चयन

जिला गांव
अंबाला टेपला
भिवानी रूपाना
चरखी दादरी नोरंगाबास राजपूतान
फरीदाबाद बहादुरपुर
फतेहाबाद उदयपुर
गुरुग्राम खेड़ा
हांसी मोहला
हिसार फ्रांसी
झज्जर लंगरपुर/देसलपुर
जींद सुंदरपुरा
कैथल सलीमपुर महमूद
करनाल यूनिसपुर
कुरुक्षेत्र अरुनाई/रामगढ़ रोर
महेंद्रगढ़ सिगड़ी
नूंह खोरी खुर्द
पलवल रसूलपुर
पंचकूला बरवाला
पानीपत थिराना
रेवाड़ी साबन
रोहतक सिंहपुरा खुर्द
सिरसा नकोरा
सोनीपत नाहरा
यमुनानगर अलाहर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.