हरियाणा में 3056 युवाओं को मिली ग्रुप- डी की सरकारी नौकरी, दौड़ी खुशी की लहर

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने हाल ही में नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए. इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चयनित कैंडिडेट्स के साथ अपना निजी अनुभव साझा किया.

CM Nayab Singh Saini 1

उन्होंने बताया कि उन्होंने IAS परीक्षा के दो प्रयास किए, दोनों बार प्री और मेंस क्लियर किया, लेकिन इंटरव्यू में उतने अंक नहीं आए कि IAS या एलाइड सर्विस में चयन हो सके. इंजीनियरिंग की पढ़ाई की वजह से वे सेना की इंजीनियरिंग सर्विस में शामिल हो गए.

हिम्मत जुटाना था मुश्किल

वहां कर्नल रविंद्र को जब उनके दो प्रयासों के बारे में पता चला तो उन्होंने अंतिम प्रयास के लिए प्रेरित किया. रस्तोगी ने बताया कि हिम्मत जुटाना मुश्किल था, लेकिन कर्नल के एक शेर से उन्हें हौसला मिला और उन्होंने आखिरी प्रयास में परीक्षा पास कर IAS के लिए चयन पाया. उन्होंने कहा कि 36 साल की सेवा के बाद अब रिटायरमेंट नजदीक है, इसलिए सभी नवनियुक्त साथियों को मेहनत करते रहने और टीम का मनोबल बनाए रखने की सलाह दी.

बांटे गए नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि नवनियुक्त साथियों के बीच आकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र मेहनत और माता-पिता की तपस्या का परिणाम है, और यह ईमानदार व्यवस्था में विश्वास की जीत है. उन्होंने बताया कि 3056 युवाओं को ग्रुप डी की नौकरी मिली है और यह चयन बिना खर्ची-पर्ची, पूरी तरह ईमानदारी से हुआ है.

यह भी पढ़े -  आज होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर होगा फैसला

सरकार पर साधा निशाना

इसके अलावा सीएम ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार में हर रोज पेपर लीक हो रहे हैं और युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है.

ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़िए: हरियाणा ई-खबर

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.