भ्रष्टाचार के घेरे में हरियाणा के 370 पटवारी, सरकार ने जारी की सूची; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी कर दी है. सरकार ने इन पटवारियों पर जमीन की पैमाइश, इंतकाल, रिकॉर्ड अपडेट और नक्शा पास कराने के नाम पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है. इस विषय में सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को 15 दिनों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौपने के निर्देश दिए गए गए हैं.

CM Nayab Singh Saini

लोगों को हो रही थी परेशानी

रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 170 पटवारी ऐसे भी हैं जो निजी असिस्टेंट रखकर लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे. कुछ पटवारियों ने तो अपने लिए प्राइवेट ऑफिस तक खोल रखे थे. यहाँ उनके असिस्टेंट लोगों से रिश्वत लेकर काम करवाते थे. इस लिस्ट में भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए असिस्टेंट्स के नाम भी दर्ज किए गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, लोग इन पटवारियों के पास जमीन से जुड़े काम करवाने जाते थे, तो यह लोगों को काम करने के लिए हर बार टाल देते थे. इस कारण आम नागरिकों को जबरन रिश्वत देनी पड़ती थी, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

370 पटवारियों पर कड़ी कार्रवाई

राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) ने सभी जिलों के डीसी को यह सूची भेज दी है और इन सभी पटवारियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं. इसके तहत, 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. सूची में जिला वाइज पटवारियों का नाम और उनकी जाति का उल्लेख भी किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts