केदारनाथ थीम में बना फाइव स्टार कांवड़ कैंप, AC टेंट से छप्पन भोग तक; ऐसी है शिवभक्तों की लग्जरी सेवा

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- गुरुग्राम बॉर्डर स्थित धनचिरी कैंप में बना श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर इन दिनों अपनी खास व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है. गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुकेश शर्मा पहलवान की ओर से संचालित इस शिविर को केदारनाथ की थीम पर तैयार किया गया है. इसे देश का पहला ‘फाइव स्टार लग्जरी कांवड़ शिविर’ बताया जा रहा है, जहां शिवभक्तों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ आराम और खानपान का विशेष इंतजाम किया गया है. शिविर के लिए दिल्ली- जयपुर हाईवे के किनारे बड़े हिस्से में विशाल जर्मन हैंगर टेंट लगाए गए हैं. पूरा परिसर वातानुकूलित और वाटरप्रूफ बनाया गया है.

56 Bhog

ऐसे में उमस, गर्मी और बारिश के दौरान भी कांवड़ियों को परेशानी नहीं होती. टेंट के अंदर श्रद्धालुओं के आराम के लिए बिस्तर, गद्दे और तकियों की व्यवस्था की गई है. लंबी पैदल यात्रा के बाद यहां पहुंचने वाले शिवभक्त कुछ समय आराम कर अपनी थकान दूर कर रहे हैं.

पकवान और छप्पन भोग

शिविर में खानपान की व्यवस्था भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. विधायक मुकेश शर्मा पहलवान के अनुसार, भगवान भोलेनाथ के भोग और कांवड़ियों के भोजन के लिए देश के अलग- अलग शहरों के प्रसिद्ध पकवान मंगाए जा रहे हैं. इसमें मथुरा के पेड़े और रबड़ी, बनारस की कचौड़ी, आगरा का पेठा, राजस्थान के पारंपरिक मिष्ठान और दिल्ली के खास व्यंजन शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, HSSC जल्द जारी करेगा भर्ती कैलेंडर; CM सैनी का ऐलान

खाने की जांच

इन पकवानों को विशेष वाहनों के जरिए शिविर तक पहुंचाया जा रहा है. शुद्ध देसी घी से तैयार भोजन और प्रसाद कांवड़ियों को परोसा जा रहा है. भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी नियमित रूप से खाने की जांच कर रही है. शिवभक्तों की सुविधा और सेवा के लिए किए गए इन इंतजामों ने इस कांवड़ शिविर को सामान्य शिविरों से अलग पहचान दी है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.