हरियाणा में खुलेगी 77 नई पुलिस चौकी, इतने पदों पर नई पुलिस भर्ती को सरकार की मंजूरी

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. सूबे के गृहमंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा 77 नई पुलिस चौकियों को बनाने के लिए मंजूरी दी गई है. इसके तहत 70 अस्थाई पुलिस चौकियों को स्थाई पुलिस चौकियों के रूप में विकसित किया जाएगा और 7 नई पुलिस चौकियों को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित किया जाएगा.

karnal trawari police station news

विज ने बताया कि जिन जिलों में इन चौकियों को स्थापित किया जाएगा उसके तहत करनाल में 13 पुलिस चौकी, कैथल में एक पुलिस चौकी, हांसी में पांच पुलिस चौकी, जींद में 9 पुलिस चौकी, नूंह में तीन पुलिस चौकी, सिरसा में 10 पुलिस चौकी, भिवानी में 7 पुलिस पुलिस चौकी, पलवल में एक पुलिस चौकी, चरखी दादरी में तीन पुलिस चौकी, अंबाला में चार पुलिस चौकी, पानीपत में एक पुलिस चौकी, यमुनानगर में 7 पुलिस चौकी, फतेहाबाद में दो पुलिस चौकी, नारनौल में 7 पुलिस चौकी, फरीदाबाद में एक पुलिस चौकी, हिसार में एक पुलिस चौकी, पंचकूला में एक पुलिस चौकी व कुरुक्षेत्र में एक पुलिस चौकी स्थापित होगी.

इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि इन पुलिस चौकियों के संचालन व कार्यान्वयन हेतू 1232 पदों की मंजूदी भी दी गई हैं जिसके तहत सब-इंस्पेक्टर के 77 पद, एएसआई के 77 पद, हैड कांस्टेबल के 308 पद, कांस्टेबल के 616 पद, स्वीपर के 77 पद और कुक के 77 पद शामिल हैं .

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है और जब से राज्य में डायल 112 चालू है, 600 गाड़ियां हर वक्त लोगों की सुरक्षा के लिए फील्ड में तैनात हैं और लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बढा है. उन्होंने कहा कि अब लोगों को लगता है कि पुलिस हर पल उनके साथ हैं इससे क्राइम पर भी बहुत नियंत्रण हुआ है. उन्होंने कहा कि अब इन पुलिस चौकियों की स्थापना से लोगों को और बेहतर पुलिस सेवा प्रदान होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.