हरियाणा में स्कूली बच्चों ने टैब का गलत इस्तेमाल किया तो होगी कार्रवाई, सरकार ने लिया ये अहम फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कूली बच्चों द्वारा टैब में अश्लील सामग्री देखने के मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब अगर कोई बच्चा मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (MDM) को तोड़ेगा तो उससे टैबलेट वापस ले लिया जाएगा. शिक्षा मंत्री कँवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है.

Haryana Tablet Yojana Student

बता दें कि टैब को लेकर लगातार पंचायतों द्वारा विरोध किया जा रहा था. शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने स्पष्ट कर दिया है कि टैब वापस नहीं लिए जाएंगे. इसके लिए अलग रास्ता निकाला जाएगा. इसी को देखते हुए बैठक का आयोजन किया गया था. जिसके बाद, यह फैसला लिया गया है.

पौधे लगाने पर मिलेंगे पांच अंक अतिरिक्त

बैठक में इस सीजन में हर स्कूल में अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया गया. इसके लिए बच्चों को अतिरिक्त 5 अंक देने का भी प्रावधान है. योजना के अनुसार, नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को एक- एक पौधा दिया जाएगा. जब छात्र 12वीं कक्षा में जाएगा तो उस पेड़ की समीक्षा की जाएगी. उस समय उस पेड़ की वास्तविक स्थिति की जांच की जाएगी और उसके हिसाब से बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में छात्रों को 1 से लेकर 5 अंकों तक का लाभ दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर और प्रमोशन पर बनी सहमति
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.