हरियाणा में गठबंधन टूटने के बाद JJP को एक और बड़ा झटका, पार्टी कोटे से लॉ ऑफिसर्स से मांगे गए इस्तीफे

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) को झटके पर झटके लग रहें हैं. यूं कहें कि पार्टी बिखराव के दौर से गुजर रही है तो गलत नहीं होगा. गठबंधन टूटने के बाद अब जजपा कोटे से नियुक्त हुए लॉ अधिकारियों से इस्तीफे मांगे गए हैं.

jjp

AG आफिस से नोटिस जारी

हरियाणा AG सूत्रों के मुताबिक, जननायक जनता पार्टी के कोटे से राज्य में अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाअधिवक्ता और सहायक महाअधिवक्ता सहित विभिन्न पदों पर 19 लॉ ऑफिसर्स तैनात हैं. भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद अब इन सभी लॉ ऑफिसर्स को हरियाणा एजी ऑफिस की ओर से इस्तीफे का नोटिस जारी किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 19 लॉ ऑफिसर्स में से 8 ने अपना इस्तीफा एजी ऑफिस भेज दिया है जबकि 11 लॉ ऑफिसर्स के इस्तीफे अगले सप्ताह तक आने की संभावना है. वहीं, इन 19 के अलावा 4 लॉ ऑफिसर्स भी है, जिन्हें इस्तीफे के लिए नही कहा गया है.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

एडजस्ट होने का जुगाड़ शुरू

कुछ लॉ ऑफिसर्स ने नोटिस मिलते ही अपने इस्तीफे भेज दिए हैं जबकि कुछ लॉ ऑफिसर्स ऐसे भी हैं, जो खुद को एडजस्ट करने के जुगाड़ में लगे हुए हैं. इसके लिए चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा सचिवालय के कुछ बड़े अधिकारियों के जरिए लॉबिंग कर रहे हैं. कुछ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खेमे के बड़े चेहरों से भी अपने आप को एडजस्ट करने की सिफारिश लगवा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.