चंडीगढ़ | हरियाणा में शिक्षा विभाग एजुकेशन सिस्टम में एक बड़ा चेंज लेकर आ रहा है. विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है कि नए शिक्षण सत्र (2026) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिलेबस शुरू किया जाये. विभाग की तरफ से इसे 4 फेज में लागू किया जाएगा. पहले फेज में, एआई सिलेबस क्लास 9 के छात्रों के लिए शुरू किया जाएगा. उसके बाद, इसे क्लास 10, 11 और 12 तक विस्तारित किया जाएगा.
करीबन 1 लाख अध्यापकों को मिलेगी ट्रेनिंग
टीचर, क्लास और टीचिंग में एआई एक्यूपमेंट को भी जोड़ा जाएगा, ताकि पाठ को ज्यादा आकर्षक और व्यावहारिक बनाया जा सके. इस नए अभियान को सफल करने के लिए शिक्षा विभाग लगभग एक लाख टीचरों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा.
शिक्षा मंत्री खुद कर रहे मॉनिटर
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की ओर से भी अपने लेवल पर इस मुहिम को मॉनिटर किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि इस पर जितना भी काम बचा हुआ है उसे शीघ्रता से पूरा किया जाए. स्कूलों में एआइ की पढ़ाई शुरू करने की कार्ययोजना पर सरकार ने अभी से काम करना शुरू कर दिया है.
सिरसा में होगा जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैंप
इसके चलते डाइट डिंग 25 से 29 सितंबर तक एक जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन करेगा, जहां सिरसा जिले के 50 शिक्षकों को एआई की बेसिक बातों, परियोजना- आधारित शिक्षा, प्रश्नपत्र डिजाइन और मूल्यांकन तकनीकों पर ट्रेनिंग दी जाएगी.
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 5 विषयों में 40- 45 मिनट की अवधि में पढ़ाए जाने वाले इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, समस्या- समाधान कौशल और डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल को बढ़ाना है, जिससे उच्च शिक्षा और नौकरियों के लिए उनकी संभावनाओं को और शक्ति मिलेगी.
पहले ही मिल चुकी ट्रेनिंग
हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने शिक्षकों के लिए एक व्यापक पांच-डेट ट्रेनिंग मॉड्यूल डेवलप किया है, जिसमें बुनियादी एआई अवधारणाएं, त्वरित इंजीनियरिंग, कक्षा अनुप्रयोग, मूल्यांकन और परीक्षा की तैयारी इत्यादि जोड़े गए हैं. हर जिले के दो मास्टर ट्रेनर को पहले ही ट्रेनिंग मिल चुकी है. अब वे अन्य शिक्षकों के लिए सेशन आयोजित करेंगे और उन्हें ट्रेनिंग देंगे.
