हरियाणा में 25 व 26 जनवरी को बंद रहेगी सभी सरकारी ऑनलाइन सेवाएं, यहाँ समझे पूरा माजरा

चंडीगढ़ | हरियाणा में 25 और 26 जनवरी को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान राज्य डाटा सेंटर द्वारा सरकारी पोर्टल अपग्रेडेशन करने का काम किया जाएगा. इससे आने वाले समय में बेहतर और सुरक्षित ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

Online Laptop

सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार

नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड- निगमों के प्रबंध निदेशक, उपायुक्तों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है. राज्य डाटा सेंटर की इस पहल का उद्देश्य सरकारी पोर्टल की कार्यक्षमता और डेटा सुरक्षा में सुधार करना है. अपग्रेडेशन के दौरान आइटी बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जाएगा.

अपग्रेडेशन से भविष्य में सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को सुविधाजनक अनुभव मिलेगा. अपग्रेडेशन के बाद नागरिकों को और बेहतर तेज और सुरक्षित ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी. जनता को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें. डाटा सेंटर की टीम इस अपग्रेडेशन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक और शीघ्र पूरा करने के लिए तत्परता से काम कर रही है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

25 जनवरी से पहले निपटा लें काम

अपग्रेडेशन प्रक्रिया के चलते 25 जनवरी यानि शनिवार की रात 12.01 बजे से रविवार 26 जनवरी की रात 11.59 बजे तक सरकारी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. नागरिक इस दौरान पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे. ऐसे में 25 जनवरी से पहले आनलाइन सेवाओं से जुड़े कार्यों को निपटाने का आग्रह किया गया है. विशेषकर आधार प्रमाणीकरण, परिवार पहचान पत्र (PPP) और अन्य सामान्य सेवाओं में अस्थायी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.